यादों के झरोखे से ।

बहुत याद आता है,

अपना वो मायका ।

बरसों बीत गये, उस घर से विदा हुये ,

नयी दुनिया बसाये हुये ।

पर न जाने क्यों,                     

गाहे बगाहे मन पहुंच ही जाता है।

वो आंगन वो बरामदा, वो छत वो मुंडेर ।

माॅ दादी ,चाची, बुआ , सबों से बतियाना ,

मन आज भी तरसता है,बहकता है,ढूंढता है,

वो हॅसी, वो शोर,वो आह्लाद, वो उल्लास,

उन सबों के बीच बड़ों का डांटना 

दादी की समझाइशें,माॅ की खामोश निगाहबानी

पापा का बाहर से घर आते ही ,

शुरू होता था ,घटनाओं का जिक्र व सिलसिला

वहाॅ हमेशा लोगों के आने जाने का तांता लगा ही रहता था।

बहुत मुश्किल होता है, मन को समझा पाना

न आंसू रूकते हैं  ।न यादों का सिलसिला,

मन कहता है, बीत गयी सो बात गयी,।

आज भी मां के कथनानुसार चलने की कोशिश करती हूं,  

सबों से छिपते छिपाते, ऑसू भी पी जाती हूॅ ।

खुश है हम, अपनी इस दुनिया में,

बहुत कुछ पाया है,।

पर दिल से वो बातें, वो यादें,

कौन निकाल पाया है।

अश्क थमते नहीं, ना ही वो यादों का सिलसिला,।

पापा का प्यार दुलार, जीवन के रूख व आसार,

और अन्ततः ईश्वर की शरणागति।

कौन भुला पाता है ।