पूरे देश में रामलहर छाया है।
राम -लला की प्राण प्रतिष्ठा है।
सच है, टेंट से निकल कर ,
भव्य मंदिर में, रत्न जड़ित सिंहासन पर
राम लला विराजमान होंगे ।
हर कण में,हर मन में राम छायेंगे ।
यः रमते ,सः रामः।
क्या राम की मर्यादायें ,उनके उसूल
हर तन-मन को उद्वेलित करेगा।
यह सच है, सदियों के संघर्ष के बाद
ये दिन आया है।
चतुर्दिक उल्लास छाया है।
जय श्रीराम, राम की जय,
से गुंजित हुआ हर कोना है।
बड़ों का आदर-मान, छोटों को प्यार,
अपने कर्तव्य-पथ पर अडिग
मानवीय संवेदना से भरपूर,
छल-छद्म द्वेष से दूर, ।
तभी तो हर मन में राम समायेंगे।
कण-कण में, हर मन में रामतत्व की
प्राण-प्रतिष्ठा हो।
यही तो रामत्व का आगमन है।
स्वागत है ,इस रामत्व का ।
स्वागत है, रामतत्व की प्राण-प्रतिष्ठा का,
स्वागत है राम-लला की प्राण-प्रतिष्ठा का ।
वंदना कुमार,
