राम की तीव्र साधना ने -दिव्य शक्तियों को,मां दुर्गा को विवश कर दिया, --वरदान देने के लिए। वरदान विजय का, उपलब्धियां का, समाज हितार्थ, राष्ट्रहितार्थ मानव हितार्थ के लिए।

आज के परिप्रेक्ष्य में क्या ऐसी साधना नहीं हो सकती,जो स्व से उठकर हो,मानव हितार्थ हो,कठोर सघन साधना, भौतिकता से उठकर, आध्यात्मिक चेतना के धरातल पर, देर सबेर विजय तो मिलेगी ही, तो हम क्यों ना इस चेतना को उर्ध्वगामी बनाएं। हमारा दृष्टिकोण इतना व्यापक हो,इतना सूक्ष्म हो, कि केवल उसी सत्ताका दर्शन हर आत्मा में हो।

राम तुम्हारी साधना नम्य है, प्रणम्य है।

निविड़ अंधकार में प्रकाश पुंज की तरह....