केवल एक सिंदूरी रेखा खींचकर ही
तुम मेरे तन -मन पर अधिकार नहीं पा सकते।
मैंने ऑचल फैलाया है ।
अपने प्यार विश्वास के फूल तो चढ़ाओ।
मैं छुई-मुई सी बन , आतुर हूँ ,
तुम्हारे आगोश में समाने को ।
केवल एक सिंदूरी रेखा ,
तुम्हें मेरे तन मन पर अधिकार नहीं देती।
हाँ, तुम्हे अधिकार है, मैं मानती हूँ।w
तन विजीत किया तो , क्या किया
मन मेरा जीत लो ,।
मुग्धा बन तुम्हे निहारूं ,
तुम्हारे कर्मपथ को मैं बुहारूँ,
यह मुझे भी काम्य है।
मेरे चहुँ ओर प्यार समर्पण और विश्वास का
उजास तो लाओ ।
कुछ जीवन के गीत तुम गुनगुनाओ,
उन नगमों के सुर मैं सजाऊँ।
जीवन में सुर-ताल की मीठी झंकार हो ।
दूर क्षितिज पर जहाँ धरती गगन मिलते हैं,
वो कुछ और नहीं ,हमारी सिंदूरी प्रतिछाया है।
मुझे एहसास है ।
सुख -दुख हो या खुशी गम, इन्हीं लहरों पर सवार जीवन किश्ती चलती है।
तुम साहिल बनकर उसे मंजिल तक पहुँचाओ ।
इस तीसरे प्रहर में भी
यह दीपक मधुर-मधुर जले,
उस आलोकित छाया में अपना अक्स देखूँ,
मनजीत बनो, फिर तो सारा जग तुम्हारा है।
वंदना ।
