क्या लिखूं?
मन की कहानी, या आँखों का पानी,
क्या लिखूं ?
सुनहरे दिन या रूपहली रात,
हरियाली की चादर,
सौंधी खूशबू अनाजों की,
क्या लिखूं ?
छलकती चांदनी, सितारों से भरी रात,
जन्नत से भी खूबसूरत ख्बाब।
सच है,पल क्षण बीत जाता है,
रह जातीहै हसरतें,ब॔द पलकों के पीछे,
चंद मुखर रिश्ते, उनकी गलबहियाँ,
या फिर हमारा आपका साथ ।
क्या लिखूं ?
घोंसला सजाया,पर पंछी उड़ गये सारे ।
भींगते हैं नयनकोर,पर जुबां कुछ कहती नहीं।
दिखता है केवल एक प्यारी सी तबस्सूम ।
क्या लिखूं ?
मन की कहानी या आंखों का पानी ।
