मैं माँ हूँ,
ममता से परिपूर्ण,
क्या कोई पैमाना भी होता है,
करूणा ,ममता,प्यार एक हाथ में,
तो अनुशासन,  दिशानिर्देश,  व डाँट
दूसरे हाथ में, ।
एक  कुंभकार के समान ,
एक हाथ से आकार दिया,
दबाब दिया, तो दूसरे हाथ से संभाला भी, ।
फिर धूप में सूखने को छोड  दिया, ।
जितना संघर्ष,  झंझावात  हो,
उतना ही पक्का उसकी संरचना,
मजबूती, फिर  निखार,
व्यक्तित्व  में तभी आता है।
आँखों में सपने दिये, आसमान दिखाया,
उड़ने का हौसला भी दिया।
अब तुम निखरो, आगे बढ़ो,
जीवन पताका खुद फहरानी है,
हम आज  हैं, कल नहीं,।
हर पल आगे बढ़ना है।
वैजयंती तो पहनना ही है ,
कर्मपथ पर विजयी बन कर ।