जीवन की राह पर चल रही हूँ।

जिंदगी कभी उलझी,             तो कभी कुछ-कुछ सुलझी सी लगने लगी है ।

सकून की छाँह तले, दो पल की, 

खोज करने निकल पड़ी हूँ ।

सूरज की रोशनी में,

कुछ खिलती ,कुछ मुरझाती सी,

कुछ इठलाती ,कुछ कुम्हलाती सी ।

उसकी प्रखरता, समय के थपेड़े,

मुझे नीरव, निस्स्पंद किये जा रहे हैं।

शीतल चाँदनी में,

तारों भरे गगन तले,

ठंढी -ठंढी मस्त बयार में

साजन की बाँह थामे,

   मधुर मधुर गीत गुनगुनाते हुए।

बस ऐसे ही चलना चाहती हूँ।

जिंदगी की राह पर,

कुछ उलझी, कुछ सुलझी सी।

कोयल की कूक की अनुगूंज, 

आमों के बौर की खुशबू,

मेरे अणु-अणु को महकाने लगा है ।

बस अनवरत चलना है।

सब कुछ ईश्वराधीन है ,

तो इतना सोचना क्यों, कैसे, 

जो होगा,अच्छा होगा।

यह विश्वास हृदय में बैठाना है।

सोच चिंता फिकर से दूर,

बस अनवरत चलना है।

चैरेवेति चैरेवेति I

वंदना कुमार