होली की फुहार,
तुमने मेरी चूनर भिंगोई तो क्या ,
मेरे मन को स्नेहावृत तो करो ।
मेरे तन को छूआ तो क्या,
मेरे मन को छू सको तो छू लो ।
अरूण की लालिमा, चाँदनी की शीतलता,
सब मेरे आँचल तले ही है ।
एक पल को उसके नीचे सुस्ता तो लो ।
जमाने की जद्दोजहद झेलते हो,
मेरी बाँहों में, पलकों तले ,
शान्ति से विश्राम तो कर लो।
फिर मिलकर हम सतरंगी दुनिया बनाते हैं।
होली तो क्या,
हर पल खुशनुमा रंगीन सिरजते हैं ।
रंग-गुलाल की बहार तो मुझे,
तुम्हारी मुस्कान, आँखों की चमक में ही मिल जायेगी।
फिर अयोध्या क्या, और ब्रजधाम क्या,
सब मेरे आँगन में ही है।
होली की बयार, सबों को मुबारक हो ।
वन्दना
