मृत्यु एक शाश्वत सत्य है, जीवन यात्रा का अंतिम पडाव, ।एक पूर्र्ण विराम। मृत्यु जीवन का अंत नहीं, जीवन की पूर्णता है ।
एक चिरंतन सत्य।
कार्तिक प्रतिपदा 1नवंबर को पापा पंचतत्वों में समाहित हो गये।
महाकाली की अराधना में विशिष्ट पुष्प का अर्पण, अपनी सुषमा सौरभ से पूरे परिवार को महकाया।
आज वो खुशबू यादों से लिपट कर मन को सहलाती है।लगता है पापा सामने बैठ कर बातें कर रहे हों, जडी बूटी पाथेय बता रहे हों।निष्काम कर्मयोगी के समान जीवन जीया ।
अपरिग्रही रहते हुए परम तत्व में लीन हो गये ।
यादों के खजाने में अनेकों स्मृतिमुक्ता भरे पडे है ।
जीवन एक सतत् प्रक्रिया है। कहते थे जीवन को उत्सव की तरह जीओ, खुश रहो मन के कोने में प्रकाश पुंज के समान आप हमेशा बने रहेंगे , पापा ।
