ये आवाज मेरी कोई सुन रहा
वो नही मैं जो बोल रहा 
वो सब जो मैं नहीं बोल पा रहा

क्या कहा 
कुछ कहा नहीं 
अब कहें क्या कैसे किसको
कोई सुने तो जो हम कहे नहीं

ये रात हुई 
ठंड और यादों ने घेर लिया
या ठंडी पड़ी यादों ने घेर लिया
कभी अलाव जलाए 
इन यादों के सहारे 
तूफान बर्फिले कई गुज़ारे

आज़ादी नहीं कही 
उन चिड़ियों की तरह 
आसमान को छु 
वापस लौट आओ

की चढ़ी है चाय अदरक वाली

की समझ न पाए वक्त को अभी भी
समझ पाते तो तेज़ कर देते 
अब सब जब तुम नही
समझ पाते तो रोक देते
तब सब जब 
थे तुम ख्वाबों और बाहों में 

जोड़ लिया तिनका तिनका कर
फिर से
पुरा नहीं थोड़ा ही सही 
बिखरा है सब अभी भी
लौट आओ

चढ़ी है चाय अदरक की ।।