ये मेरी अपनी कहानी है
जो मेरे दिल की जुबानी है!!
लगा जो तीर दिल पर
बहता आँखों से पानी है!
जो मारा अपनो ने खंजर
लगता ये जीवन बेमानी है!
बंजारों सी हो गई कैफियत
दिल मेरा अब भी रूमानी है!
प्यार की कीमत है किसे?
दुनिया पैसो की दीवानी है!
फिक्र किसे जज्बातों की?
रिश्ते हो गए आसमानी है!
सब कुछ फ़ानी है दुनिया में
एक तेरा-मेरा प्यार गैर-फ़ानी है!!
@वैशाली !


