वो शब्द जो सिर्फ मेरे लिए ढूंढे जाते हैं
शब्द जिनके एक एक अक्षर में प्रेम का भाव पिरोया जाता है,
इन्हें पढ़ना किसी इबादत से कम नहीं
ठहर जाती हूं ,इन शब्दों में
कुछ तेरे कुछ मेरे जज्बातों को पढ़ते हुए
न जाने क्या जादूगरी है, इन शब्दों की...
साथ तुझको लिए, मैं खुद को जी रही हूं
प्रिया

