माँ बाप का होना
यह पता होना कि दुनिया में
वे हैं कहीं
सही सलामत
भले ही कभी कभार
पर हम मिल पाएं उनसे
और उनके छू लेने भर से
छांव का अहसास हो
फोन पर ही सही
उनसे बता पाएं
चोट,बुख़ार जो
और हर कोई
सुनकर कर भी
कर देता है नज़रअंदाज़
कभी कभी खा पाएं
लगना से मंगाया
लाया और पाकाया गया
हमारी पसंद का
उनको बिना बताए कि
हमारी पसंद अब कुछ
बदल गयी है
माना कि ख़ुदग़र्जी है
पर वही तो बस हम
हक़ से कर पाए
बे-तकल्लुफ़
--- वैशाली साहू 'गंगोत्री'
