हम इंसानों के कितने ईश्वर हैं,
एक पर हम फूल चढ़ाते हैं,
दूसरे के बाग उजाड़ते हैं।
हम इंसानों के कितने ईश्वर हैं,
एक पर हम दूध बहाते हैं,
दूसरे पर पानी बरसाते हैं।
हम इंसानों के कितने ईश्वर हैं,
एक पर हम चन्दन घिसते हैं,
दूसरे पर लाठियां बरसाते हैं।
हम इंसानों के कितने ईश्वर हैं,
एक पर हम लाखों खर्चते हैं,
दूसरे के हज़ारों भी चुभ्ते हैं।
हम इंसानों के कितने ईश्वर हैं,
एक को हम भोग अर्पित करते हैं,
दूसरे का निवाला छीनते हैं।
हम इंसानों के कितने ईश्वर हैं,
एक को हम मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारों में सजाते हैं,
दूसरे को सड़कों पर पहुंचाते हैं।
हम इंसानों के कितने ईश्वर हैं,
हम जानकर भी अंजान बन जाते हैं।
~ वैभव सिंह
