टेथिस का कर्कशनाद

रेत के टीलों में सुनामी की आहट सुनाई देती है

शांत रेगिस्तान में पानी सी बुदबुदाहट सुनाई देती है

उसको घ्यान से परखने पर एक कम्पन सा होता है

जिससे विश्वास ताकत और विनाश तक आभास होता है

बालू की गहराई में ठहरे समुद्र की चीखे सुनाई पड़ती है

ये चीखें उसके बल की है जों लाखों बरस पुरानी है

वह अपना साम्राज्य लिए कितना शक्तिशाली था

करोड़ों जीवों का घर लिए कितना अभिमानी था

ढेह गई वो झूठी माया अतुल्य बल भी बचा न पाया

इन कूकों में चेतावनी की सरसराहट सुनाई देती है

रेत के टीलों में सुनामी की आहट सुनाई देती है