तुम्हारा मुझसे बात न करना, मुझे ही नही
मेरे कमरे को भी हैरान रखती है
ये दरवाज़ों,खिड़कियों के दरीचे भी करते है सवाल
कहा गई,वो पागल सी लड़की,जो हमे परेशान रखती है
बड़े संघर्षों से घिरी है जिंदगी,तुझे खयालो में रखूं
या न रखूं तेरी यादे मुझे हर वक्त वीरान रखती है
तुम्हारे कमरे में जो खामोशी का शोर है न 'उत्तम'
ये भरी गर्दिश में भी तुम्हारी आवाज़ को सूनसान रखती है

