"प्रश्न - चिन्ह"

न झुका हूँ कभी, और न झुकूंगा मैं

गंगा-सा बहा , हिमालय-सा टिका हूँ मैं


मेरे थके हुए पैरों को आराम कहाँ

बिना पाए मंजिल को मुझे विराम कहाँ


लड़ा हूँ , अभी और आगे लडूंगा मैं

घायल हूँ , फ़िर भी आगे बढूंगा मैं


मेरी एड़ियों के छाले फ़ूल में बदल गए

सारे प्रश्न - चिन्ह मेरे लहू से धूल गए


मुझे हराने की तेरी साज़िश बेकार है

न डरा हूँ , और न कभी डरूंगा मैं

✍️उत्तम कुमार