सांसारिक भोग वस्तुओं से क्या, बेपनाह है तुमसे इकरार
फरवरी के आठ दिन क्यों, साल भर मनाएँगे अपना प्यार
गुड्डे-गुलाब क्यों लेना, मेरे नाम से करना सोलह श्रृंगार
अगर कुछ लेना हो तो सिंदूर देने को हूँ तैयार
अग्नि को साक्षी मानकर, सात फेरे लूंगा यार
ताउम्र साथ दूंगा, याद रखेगा सारा संसार
ना चांद-तारों के सपने, ना झूठे वादों की फव्वार
मिल जाएगी मंजिल, बस तुम करना थोड़ा इंतज़ार
छद्म भरी इस महफिल छोड़, हम बसाएँगें अपना परिवार
हमारे प्यार में है ताकत, जरूर होगी एक चमत्कार
