कई पृष्ठों से बनी हुई,
कई धागों से बंधी हुई,
भौतिक और ई बुक इनके स्वरूप-
सुंदर आकर्षक रंग रूप!
चाहे नीले हों या लाल, हरे,
होते हैं इनमें ज्ञान भरे।
हो साहित्यिक या आध्यात्मिक,
और हो प्राचीन या आधुनिक,
ये जितने भी हैं आसपास-
होते हैं इनमें कुछ- कुछ खास।
पुराना है इनका इतिहास,
गुटेनबर्ग बाइबिल- पहला प्रयास,
पुस्तक इनका है, शुद्ध नाम,
किताब बोलकर चलाते हैं काम।

