कितना कठिन होता है
कुछ भी छोड़ देना
यूंही नही ....
कही कही फूल नही खिलते
यूंही नही ...
कही कही बयार नही बहती
यूंही नही
कही कही उत्सव नही होता
कही बहुत भीतर,
आह निकलती रही
यूंही नही
तुम बचा लेना मुझे
धीरे धीरे बंजर ना होने से
शायद जानती होगी तुम
बंजर में बसंत कभी
नही लौटा करते

