मैं प्रेत हूं ,
स्कूलों का, कालेजों का, अस्पतालों का,
घर का, समाज का, कृतग्राहो का,
राष्ट्रों का, साम्राज्यो का,
धर्म का, विज्ञान का
इतिहास का,
राजनीति का,
संस्कृतियों का , सभ्यताओं का,
निष्ठुर निर्दयी और तिरस्कृत प्रेत
जो नहीं मिलता शब्दों में, संवादों में
जो दौड़ रही इन धमनियों में
सर से पांव तक
जो गवाह रही और रहेंगी
सभ्य के शुरू से,अंत तक
पुण्य तक,
पाप तक,
जो बस प्रमाणित है,
चेतना में और इन महाभूतो के,
संबंधों में,
सृजन और विनाश में
और फिर सकुशल सृजन में
मैं प्रेत हूं।