वो मौसम भी क्या मौसम है

उत्कर्ष श्रीवास्तव

१२/०४/२०१८

गुरूवार; ०२:३० ए.एम.


चाँदनी की सी चमक हो, बदन चन्दन-sa महकाये,

तकते-तकते उसको हर कोई तकता ही रह जाए,

आंधी जैसी तेज़ हो, जब वो रौद्र रूप दिखलाये,

और वो मौसम भी क्या मौसम है जो न उसकी याद दिलाये।


कुछ पल गुफ्तगू की छह में मन मेरा यूँ घबराए,

सांसे थम जाती हैं मेरी, जब भी वो मुस्काए,

खो-सा जाऊँ यूँ तो मैं, जब किस्से वो सुनाए,

और वो मौसम भी क्या मौसम है जो न उसकी याद दिलाये।


बिलख-बिलख क रोएदिल, जब आँसू उसके आएँ,

यही कहूँगाउसको मैं, बीएस वो नैना न मुरझायें,

वो ठण्ड हवा के झोंके मुझको बैचैन कर जाएँ,

और वो मौसम भी क्या मौसम है जो न उसकी याद दिलाये।


वही धर्म मेरा, वही मान है, वही खुदा कहलाए,

उस हुस्न पारी की याद में दिल यूँ ही लिखता जाये,

ये इंतज़ार की आग थोड़ा उसको भी जलाये,

और वो मौसम भी क्या मौसम है जो न उसकी याद दिलाये।