ख्वाहिश 



नहीं है अब ये ख्वाहिश के फिर हो मुलाक़ात 

कहाँ तक साथ देते तेरी राहों में मेरे ये जज़्बात 


सब कहते थे इश्क़ मुकम्मल हो जाए ये मुक़द्दर की बात है 

नहीं है तू मुक़द्दर मैं , अब मुझे भी ये अहसास है 


वो महक तेरी जो तू हवाओं मे छोड़ जाती थी 

वही हवाएँ फिर मुझे घर तक छोड़ने आती थी 


गुस्से में जो तेरे कंगन एक दूसरे से टकराते थे 

मेरे होंठ उस वक़्त कुछ भी कहने से घबराते थे 


एक सांस में ही तू जो मुझसे सब कुछ कह देती थी 

ना जाने कैसे तू मुझपे इतना यकीन कर लेती थी 


मेरी रूह तक मैं सिर्फ एक तेरा ही नाम है 

इसी एक इश्क़ में कर लिए मैंने इश्क़ तमाम है 


पीछे मुड़के न देखना अब तुम मेरे हालात 



नहीं है अब ये ख्वाहिश के फिर हो मुलाक़ात 

कहाँ तक साथ देते तेरी राहों मैं मेरे यह जज़्बात |