जीवन जीना, गुजर जाना, चलता रहता है

लिबास बदल कर आना जाना, चलता रहता है


कहानी नहीं मरा करती, किरदार आते जाते हैं

रंग मंच का ये अफसाना, चलता रहता है


गिरना उठना ,उठ कर गिरना, फिर चल पड़ना

चलते चलते फिर गिर जाना, चलता रहता है


ऊपर वाला हंस कर नींचे देखे है

और नींचे तेरा रोना गाना, चलता रहता है


रहमत पे उसकी हर शख्स बसर करता है

उसके ही हाथों पानी दाना, चलता रहता है


जीवन भर एक आंख मिचौली चलती रहती है

हंसना रोना, खोना पाना ,चलता रहता है


जीवन का क्या है, जीवन की यही कहानी है 

इसमें सोना जगना पीना खाना , चलता रहता है