ज़िन्दगी का सफ़र भी

कितना अजीब है,

मुझसे रूठे सारे हीं

कभी ना कभी है,

ऐसा कोई न बीता दो दिन भी,

मुझसे तुम्हे कोई शिखवा नहीं|


यूं तो हुईं गलतियां भी

हमसे हज़ार है,

कुछ थी छोटी तो बड़ी भी

ये हमने माना है,

नहीं मिली सज़ा मुझे, एक बार भी,

तुम्हे कहीं ऐसी गिल्ला तो नही|


सुना होगा तुमने ऐसा भी

पुलिंदा गलतियों का इंसान है,

खता हुई होगी मुझसे भी

इसमें कहाँ कोई सवाल है,

ना मैं राम हूँ, ना गौतम ही,

मैंने बताया खुद को कभी भगवान नहीं |


शिकवा कई रहे हमें भी,

तुमसे भूल भी कई हुए हैं,

पर तुम्हारे हर दोश को भी

प्यारी नादानी ही माना है|

दिल से लगा के इन बातों को है क्या करना भी,

है इल्म मुझे, तूम भी हो इंसान, भगवान नहीं|


सीखता हीं है मानव गफलतों से,

हर मिला दोश किसी में, अपराध होता नहीं ,

शुरु होता है जीवन का सिलसिला गलतियों से,

यूँ किसी को कोई बीच राह छोड़ता नहीं|

जो माफ़ कर सके, तुम्हे दिल से,

सोचो ज़रा, क्या सच वो भगवान हीं नही|


- उत्कर्ष भास्कर