जिसने पाला प्यार से तुझको

जिसने सींचा तेरा जीवन

जिसने तेरा पेट सदा भरा है

तूने आज चोट पहुंचाई उसको

कर रही प्रकृति ये पुकार

बंद कर ये हाहाकार ||


इस धरती से तूने बस

अपना मतलब निकाला है

जब होती ज़रूरत तुझे

तूने सीना इसका चीरा है

कर रही प्रकृति ये पुकार

बंद कर ये हाहाकार ||


हैं सभी पशु प्राणी

संतान इसके, ये कब माना तूने है

तेरी अपनी इक्छाओं के आगे

तूने लहू सबका बहाया है

कर रही प्रकृति ये पुकार

बंद कर ये हाहाकार ||


रे मानव, प्रकृति को माँ का

दर्ज़ा है ईश्वर ने दिया

उस माँ के साथ तूने

अत्याचार क्या नहीं किया

कर रही प्रकृति ये पुकार

बंद कर ये हाहाकार ||


माँ तो भोली होती है, असीम उसकी झोली होती है

पर तेरी लालच और मक्कारी से थक वो जब जाती है

रूप चण्डी का धर शुद्ध विध्वंश बन जाती है

फिर विनाश को पाकर साक्षात्, करता है क्यों त्रहिमाम

सुन ले प्रकृति की पुकार

बंद करदे अब ये हाहाकार ||


-        उत्कर्ष भास्कर