दीखता हूँ मै तुझ जैसा,
बनना चाहा भी तुझसा,
अपनाया तेरे आदर्शो को है,
मैंने देखा तुम में भगवान है...
कंधो पे तेरे बचपन गुज़र,
सिखलाया स्वाभिमान से जीना,
कहते तुझको आत्मनिर्भर बनाना है,
मैंने देखा तुम में भगवान है...
त्याग किये तूने सारे मेरे ज़रूरतोंके लिए,
तूने तपस्या की है मेरे खुशियो के लिए,
तेरे मुझ पर जन्मो के बड़ एहसान है,
मैंने देखा तुम में भगवान है...
तेरे कपडे तेरे जूते है मुझको प्यारे,
मेरे ज़िद्दपे तुम मुस्कुरा सब कुछ हारे,
मिला सदा मुझे तेरा आशीर्वाद है,
मैंने देखा तुम में भगवान है...
पिता का कोई मोल नहीं इस जहाँ में,
ना उन सा कोई मित्र यहाँ पे,
वो तो खुद एक अवतार है,
मैंने देखा तुम में भगवान है...


