बचपन की जो यादें हैं,

यादों में नानी दादी की बातें हैं,

बातों में काटे वो कितनी रातें हैं|

रातों में हर बार एक नयी कहानी है,

फलसफे जिनेक, आज भी कितेन मायने है|


बचपन की जो बाते हैं,

बातों मे यार कितेन पुरने हैं,

यारों क संग, खेल खेले कितने सारे हैं|

खेलो में हर बार नए कानून बनते है,

सीखा जो उन से, कितने काम आते हैं|


बचपन की जो गलियां हैं,

गलियों में चाट-पताशे के ठेले हैं, 

ठेलों पर मिलते रंगीन बंटे की बोत्तलें हैं|

रंगीली चुस्की में हर बार काला डलवाना है,

मिठास जो उनसा, आज भी कहाँ कुछ और दे पाता है|


बचपन की जो रातेँ है,

रातों मे माँ की मीठी लोरी है,

मीठी तो उतनी ही उसकी हाथों की थपकी है|

उन थपकियों से नींद बड़ी प्यारी आती है,

सुकून वैसा अभी, कहाँ कहीं मिल पता है|


अब कहाँ वो बातें हैं,  

अब कहाँ वो रातें हैं,

कहाँ अब गलियों में वो रौनक,

कहाँ अब वैसी यादें ही बनती,

कहते हैं सब, अब तुम बड़ हो गए|


ज़िंदगी बस अब एक बेतहाशा दौड़ है,

कहानियों की जगह अब नेटफ्लिक्स हॉटस्टार है,

बातों की जगह अब टीवी चैनल हज़ार हैं,

चुस्की की जगह व्हिस्की और रातों में लगता अपना बाज़ार है,

लगता है सच, अब हम बड़ हो गए |


-उत्कर्ष भास्कर