तुम आए

तपते हुए दिनों में

ठंडी फुहारों से कर दिया

सब नया नया

हरित पल्लवित हर्षित..


जल्द ही चले जाओगे तुम

अपना नयापन छोड़ कर

हम करेंगे प्रतीक्षा

तुम्हारे लौटने की

धरती की तरह...


कितनी कहानियां बनीं

और न जाने कितनी कविताएं

सब भेंट करेंगे तुम्हें


तुम लौटकर आना

अपनी फुहारों के साथ

हम करेंगे प्रतीक्षा

जीवन बस इतना ही तो है..!