कविता
----------
सारे शहर एक जैसे हैं और,
सारे गांव एक से,
सारे लोग एक जैसे हैं और,
सबके दुःख एक से,
सबका मन एक सा है और,
सबके सुख एक से,
सब की नींद एक जैसी और,
सबके सपने एक से..
बंधुत्व सबसे बड़ा रिश्ता और,
करुणा सबसे बड़ी भाषा,
मानवता सबसे बड़ा धर्म और,
कविता सबसे बड़ा कर्म..
जो बचा सकती है अंततः,
दुनिया को ।

