स्वागत है तुम्हारा
इंतज़ार है,आओ,
धरती को चूमो,
खेतों में झूमो,
आओ, रंग बनकर,
उमंग की तरह,
रोपनी के गीत लेकर,
चांदी की पायल,
सोने के झुमके लिए,
आओ, बच्चों के लिए,
कागज़ की नाव,
लेकर ,आओ,
देर न करो,
मुरझा जाएंगे सब,
थोड़ा समय पर ही,
चले आओ,
बारिश की बूंदें,
झमाझम आओ ,
और कभी रिमझिम,
बारिश की बूंदें ,
स्वागत है तुम्हारा!

