हिम्मत न हारना


असान नहीं ये सफर,

लक्ष्य को है पाना,

कुछ भी हो जाए,

बस, तू हिम्मत न हारना।


मुश्किलों से भरा होगा सफर,

हर राह से पत्थरों को तू हटाते चलना,

जीत - हार का मत सोचना,

संघर्ष करते - करते थक न जाना,

बस, तू हिम्मत न हारना।


जिंदगी का यह सफर,

यहां हारना भी जरूरी है,

इतना ध्यान रखना तू,

हार के बाद जीत तेरी निश्चित है,

कुछ भी हो जाए,

बस यारा हिम्मत न हारना तू।।