डॉ. कुमार विश्वास के बारे में मशहूर कवियों के विचार
डॉ. कुमार विश्वास हमारे समय के ऐसे सामर्थ्यवान गीतकार हैं, जिन्हें भविष्य बड़े गर्व और गौरव से गुनगुनाएगा.” -- गोपालदास‘नीरज

कुमार विश्वास के गीत ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’ के सांस्कृतिक दर्शन की काव्यगत अनिवार्यता का प्रतिपादन करते हैं. कुमार के गीतों में भावनाओं का जैसा सहज, कुंठाहीन प्रवाह है, कल्पनाओं का जैसा अभीष्ट वैचारिक विस्तार है तथा इस सामंजस्य के सृजन हेतु जैसा अद्भुत शिल्प व शब्दकोष है, वह उनके कवि के भविष्य के विषय में एक सुखद आश्वस्ति प्रदान करता है.” -- डॉ. धर्मवीर भारती

डॉ. कुमार विश्वास उम्र के लिहाज़ से नये लेकिन काव्य-दृष्टि से खूबसूरत कवि हैं. उनके होने से मंच की रौनक बढ़ जाती है. वह सुन्दर आवाज़, निराले अंदाज़ और ऊंची परवाज़ के गीतकार, गज़लकार और मंच पर क़हक़हे उगाते शब्दकार हैं. कविता के साथ उनके कविता सुनाने का ढंग भी श्रोताओं को नयी दुनिया में ले जाता है. गोपालदास नीरज के बाद अगर कोई कवि, मंच की कसौटी पर खरा लगता है, तो वो नाम कुमार विश्वास के अलावा कोई दूसरा नहीं हो सकता है.” -- निदा फ़ाज़ली

आँखों में गज़ब का सम्मोहन, मंच पर जबरदस्त पकड़, गीतों में बाँध लेने वाली रसमयता, समय-अवसर के अनुकुल स्मरण-शक्ति और वाल्मीकि रामायण से लेकर राधेश्याम रामायण तक का विराट ज्ञानकोष, इन सब चीजों का एक साथ होना डॉ0 कुमार विश्वास कहलाता है। देशभर में तो उसका जादू सर चढ़कर बोलता ही है, मैंने विदेशों में भी ऐसे श्रोता देखे हैं, जिन्हें उसके पूरे-पूरे गीत याद हैं। --सुरेन्द्र शर्मा

डॉ- कुमार विश्वास एक अध्यापक और शिक्षित परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिताजी अध्यापक हैं और उनके परिवार में सभी लोग उच्च पदों पर आसीन हैं। डॉ- विश्वास ने एक अध्यापक से जीवन की शुरूआत की और कवि मन का व्यक्तित्व हैं। उन्होंने कविता कहनी शुरूआत की। हरिवंशराय बच्चन, रामधारी सिंह दिनकर, नीरज, कबीर, तुलसीदास, निराला, अटल जी सबसे प्रभावित हैं। उन्होंने हर तरह के साहित्य का गहन अध्ययन किया है, लगभग 12 कवियों पर एबीपी न्यूज पर लंबी ऑडियो, विजुअल प्रस्तुति दी है। 2018 तक उनकी केवल एक ही कृति कोई दीवाना कहता है पुस्तक प्रकाशित हुई थी। 2019 में उनकी एक और रचना आई जब भी उनसे अगली पुस्तक के बारे में बात करते थे तो वे कहते थे मेरी एक कविता ने ही मुझे कवि बना दिया है। अपार ज्ञान लिये हुए वे लगातार कई छोटे घंटों तक काव्य पाठों के साथ अपने ज्ञान का परिचय देते हैं। हर श्रोता उनके प्रस्तुतिकरण से हतप्रभ हो जाता है। आज तक, कपिल शर्मा शो वे जहां भी जाते हैं अपनी छाप छोड़ जाते हैं। ‘कोई दीवाना कहता है’ उनकी प्रथम और सर्वश्रेष्ठ कृति है जिसकी लाखों प्रतियां बिक चुकी हैं नेल्सन, जागरण और कई प्लेटफार्म पर वे बेस्टसेलर बनी हुई है।

