देख दृग वारिद कणों से
अद्य नेह ममता निहारें


प्राण की सारी कलुष्ता
व्यग्रता के भाव सारे,
पोंछ कर अमृत सलिल से
आत्मा के त्रास तारे ।


द्रुम जो व्याकुल खड़े हैं
तेजहीन किसलय पड़े हैं,
लेप शीतल तोय का दे,
तृप्त कर उनको निखारें ।


ग्रीष्मा की ऊष्मा से
सूखते महि ओष्ठों को
क्षीरजल का पान देकर
उर्वरा भू पर बिखेरे ।


ढाँक कर स्व स्नेह से
अंक में अपने छिपा कर
नीर से अवधान  कर
वेदना को सकल फेरे ।


देख दृग वारिद कणों से
अद्य नेह ममता निहारें ।