याद है...?
जीवन की प्रथम यात्रा
माँ के गर्भ से
भौतिक सृष्टि की,

वैराग्य....
मात्र इस की पुनरावृत्ति ही है
पूर्ण चेतना में...

परंतु इस बार विपरीत दिशा में...
सृष्टि से......गर्भ तक,

हाँ... वहीं
अनंत के आदि में ही,

वहीं प्राप्त होगा
तुम्हें तुम्हारा विस्मृत
चैतन्य.....
अनश्वर मूल रूप ॥