पद पंकज के सम सौम्य बड़े,
धर व्याल फणों पर नृत्य करें

अहि मान हरें पर मान बढ़े,
मन मोहन जो पग शीश धरें

अति दुर्लभ जो रज है पग के,
वह  आपहु कालिय शीश परे

तन कोटि भले  हमका मिलहैं,
पर जीवन भाग्य फणीश फरे..॥


अर्थात :-


कमल के समान कोमल कोमल पैरों से श्री कृष्णा सर्प के फन पर नाच रहे हैं। सबको ऐसा लगता है कि , प्रभु कालिया का मान हर रहे हैं परंतु श्री कृष्ण के चरण उसके सर पर पढ़ने से, उसका तो मान बढ़ गया है। जिन चरणों की धूल अति दुर्लभ है वह स्वयं ही कालिया के शीश पर पड़ गई हैं। मुझे भले ही अनेकों जन्म मिले परंतु वास्तव में तो जीवन भाग्य कालिया का फलित हुआ है।