सूरज के साथ साथ मेरा भी देखो यहाँ सफ़र चलता है करता हूँ मेहनत थकने को मैं तब जाके शाम को घर मिलता है रहना दूर भी ज़रूरी है जो करने हों रिश्तें मज़बूत आजकल मिलता हूँ कभी कभी जब उनसे तो प्यार उनका बेकद़र मिलता है ओझल सी होती रहती है हर याद समय के साथ साथ देखता हूँ जब लौटकर तो मुझे बदला बदला सा मंज़र मिलता है यूँ तो करना शिकायत आदत में मेरी शुमार नहीं बिलकुल पर ले लूँ तलाशी जब आस्तिनों की तो छुपा वहाँ ख़ंजर मिलता है बहुत दिन हुये छोड़ आया था गाँव अपना ख़ातिर चंद टुकड़ों के जाता हूँ कभी वहाँ करने यादें ताज़ा खेत वहाँ बंजर मिलता है मुलाकातें करने का सिलसिला तो जैसे अब ख़त्म होने को है दिल मिलते नहीं जल्दी पर मौजूद मोबाईल में हर नंबर मिलता है सूरज के साथ साथ मेरा भी देखो यहाँ सफ़र चलता है करता हूँ मेहनत थकने को मैं तब जाके शाम को घर मिलता है