परीक्षा है ज़िन्दगी, परीक्षा है ज़िन्दगी और तुम्हें आगे बढ़ना है सवाल है ज़िन्दगी, सवाल है ज़िन्दगी और तुम्हें जवाब देना है करना है तुम्हें सब कुछ जीतने के लिये पर कभी माननी हार नहीं जो पढ़ा लिखा साल भर की मेहनत उसका तुम्हें हिसाब देना है परिणामों से घबरा कर भागना नहीं कभी डट कर करना सामना जीत कर दिखाना है, ज़िन्दगी को मुक़ाम तुम्हें लाजवाब देना है प्रश्न पत्र आये हाथों में तो सोच सोच कर करना हल तुम उसे जंग नहीं ये तो परीक्षा है खुद को जवाब तुम्हें इंक़लाब देना है परीक्षा है ज़िन्दगी, परीक्षा है ज़िन्दगी और तुम्हें आगे बढ़ना है सवाल है ज़िन्दगी, सवाल है ज़िन्दगी और तुम्हें जवाब देना है