कवि की आती जाती साँसों का नाम है कविता शब्द नहीं कविता, अहसासों का नाम है कविता जो देख पाता कोई नहीं वो कवि देख लेता यहाँ शब्दों में छुपी बात कवि के प्रयासों का नाम है कविता चोट जब लगती तो दिल दुखी हो ही जाता है रूह को सकूँ देते शब्द, दिलासो का नाम है कविता सच्चाई है ये और कवि करता है हिम्मत बताने की ज़िन्दगी की बदलती चाल, बदलते पासों का नाम है कविता दिन में दिख जाता है सब कुछ अंधेरों में दिखता नहीं काग़ज़, क़लम के साथ गुज़ारी रातों का नाम है कविता कहता कवि तो ज़रूरी नहीं कि वाह वाह ही मिले उसे यहाँ जो लिखी, जो पढ़ी, अनकही, अनसुनी बातों का नाम है कविता कविता को समझने वाला ही समझ सकता है अहमियत उसकी ये है रसपान और चाहने वालों की प्यासों का नाम है कविता कवि की आती जाती साँसों का नाम है कविता शब्द नहीं कविता, अहसासों का नाम है कविता