यादें किसी घटना विशेष
का बरबस दिलातीं ध्यान
उनकी आगोश में ही दर्ज़
होते हैं अक्स से निशान
अच्छे क्षणों को याद कर
मनु होता ऊर्जा से लबरेज
बुरी बातों से जुड़ी घटनाओं
से उसका कमतर होता तेज
अच्छी बुरी और यादों का हर
मनुष्य के पास होता पिटारा
जो यादों से उबरने की कला
सीख ले उसका हो पौ बारह
