समय के साथ ही बदल 

जाते लोगों के स्वभाव


मौसम भी डाला करता

जन मानस पर प्रभाव


जीवन का शाश्वत नियम

के होता रहता बदलाव


एक जैसे कभी नहीं रहते

किसी आदमी के हालात


समय के साथ ही बदलते 

रहते हर एक के जज्बात


कभी खुशी. कभी गम

जीवन में डाले डेरा


सुख दुख के चक्र में

जीवन हो जाता पूरा