इस देश के लोगों को

सियासती रहे हैं बांट

ताकि सत्ता पर जमे

वो करते रहें खुद ठाठ

नेताओं की कुचालों से

हमें रहना होगा सतर्क

यदि हम उनकी बातों

में उलझे बेड़ा होगा गर्क

जनता की समस्याओं को

सुलझाने में सरकारें अक्षम

ऐसे में नेता झूठे दावे करके

अपनी कमी छिपाते हरदम

राजनीतिक जो कुछ भी कहें

उसका करिए गहन पड़ताल

तब आपको पता चल जाएगा

कि सच विकास का क्या हाल

जाते जाते इस साल में लीजिए

हृदय से यह संकल्प मजबूत

राजनीतिकों को नजरंदाज कर

आपसी भाईचारे को रखेंगे अटूट