जनता की अक्ल को लकवाग्रस्त
कर गई गंदी सियासत की बयार
कोरोना संकट के बीच भी जनता
कर रही नेताओं की जय जयकार
स्वार्थ सिद्धि में जुटे हैं सत्तालोलुप
नेता और उनके साथी. समर्थक
प्रचारकों की धमाचौकड़ी से हो रहे
कोरोना से बचाव के उपाय निरर्थक
अफसरशाही और तंत्र की भूमिका
अब हो चुकी है बिल्कुल निस्तेज
प्रश्न बड़ा इस संकट में जनजीवन
को भला कौन रख पाएगा सहेज


