लहू और लाडले देकर वतन को

जिन किसानों ने सजाया.संवारा


सियासत आज कैसी है देखिये उसे

किसानों की पीड़ा सुनना नहीं गंवारा


धैर्य और प्रतीक्षा दोनों भावों से ही

सदा देश का अन्नदाता रहा भरपूर


सहनशीलता की अति से शायद 

राजनेताओं में पनपा है गुरूर


अब जब संयम जवाब दे गया तो

सड़कों पर उतरे देश के किसान


सियासी मठाधीश उनकी ताकत

भूल ले रहे हैं सब्र का इम्तिहान


उन्हें इल्म के संघर्षों से ही निखरा 

करती है देश औ समाज की तस्वीर


जो संघर्षों से हिचका या डरा

उससे सदा रूठी रही तकदीर