दिनभर कड़ी मशक्कत

सांझ को घर याद आए

अगले दिन की ऊर्जा के

लिए हर जन करें उपाय


जीवन चलने का नाम है

बता गए साधु औ सयाने

श्रम से हासिल हों लक्ष्य

मिलते अनुकूल ठिकाने


पूरी दुनिया ही चाहती है

सुख और समृद्धि अपार

इसी मंशा से करते लोग

मनचाहे उद्यम लगातार 


किसिम किसिम की युक्ति

का मनुष्य करते हैं प्रयोग

सही मुकाम मिलने को ही 

सब मानें जीवन के सुयोग


हे ईश्वर बल, बुद्धि,विद्या के

लिहाज से रखना हमें सबल

ताकि प्रतिस्पर्धा के इस दौर

में सदा हम होते रहें सफल