मनमाफिक संदेशों से जिसने

कभी लुभाए असंख्य इंसान


वो संदेशों से घबरा रोक रहा

सोशल मीडिया की उड़ान


अब गले की फांस प्रतीत हो

रहा सोशल मीडिया का मंच


कभी जिस पे छाकर राजनेता

खुद रच रहे थे सियासी प्रपंच


भूल गए वे सभी धरती पुत्रों

की सामूहिकता का परिणाम


खुद को भाग्यविधाता मानकर

दंभी कृत्य को देते रहे अंजाम


सबको सन्मति देवें कोशलेश

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम


किसानों की पीड़ाओं का सब

समय से खोजें सही समाधान