समय का पहिया सदा

ही रहता है चलायमान

ऋतु परिवर्तन से मिलता

दुनिया को इसका भान

जो भी लोग समय से मिला

लेते हैं जीवन के सुर ताल

उनका जीवन ही सचमुच

में हुआ करता है खुशहाल

जीवन के हर क्षेत्र में होता

है समय का बहुत महत्व

किसान.मजदूर.व्यापारी औ

विद्यार्थी सब समझें ये सत्य

सब राजनीतिकों के लिए भी

समय होता है अति महत्वपूर्ण

राजनीतिक क्रियाकलाप भी होते

हैं समय के एक दायरे में ही पूर्ण

चुनाव और कार्यकाल के लिए

भी तय होती है निश्चित सीमा

समय चक्र के अनुपालन में छूटा

करता है बड़े बड़ों को पसीना

समय के साथ जो लोग भी

करते हैं ठीक से कदमताल

उनके हिस्से में ही आया करते

हैं सफलता के जलवे जमाल