सबल प्रकल्प


अपने पूर्वजों को यादकर

लेवें हम यह शुभ संकल्प

जिस क्षेत्र में हम काम रहे हैं

उसे ही बनाएंगे सबल प्रकल्प

अपनी अपनी भूमिका को

हम सब निभाएं भलीभांति

ऐसे में सबको मिल सकेगा

समस्याओं से तुरंत निजात

समस्याएं होती हैं वहीं जहाँ 

निर्बल हो जाए इच्छा शक्ति

काम में देरी ही पैदा करती

है इंसान में खीझ की प्रवृत्ति

मन में खीझ की अधिकता

से घर कर लेता है अवसाद

फिर तो हर कामकाज में ही

दिखता है विवाद ही विवाद