खुशियों और समृद्धि का
सबब बने ये दीपों का पर्व
हाथ जोड़कर प्रभु श्रीराम
से सदैव करते हैं यह अर्ज
जीवन के विघ्नों को दूर करें
गौरीसुत श्रीसिद्धि विनायक
माँ लक्ष्मी से यह प्रार्थना कि
भविष्य रहे सदा सुखदायक
इर्द गिर्द के परिवेश को सदा
मंगल रखें माँ अंजना के लाल
घर औ परिवार के हर सदस्य
सब सदैव बने रहें खुशहाल
सन्मति से सद्मार्ग पर बढ़ते
रहे कुनबे. समाज के लोग
सबको समय से मिलता रहे
एक दूजे का सहज सहयोग

