अब भी अपने प्रदेश. देश में
अंधेरे रास्तों की है भरमार
यह इस बात का गवाह कि
तंत्र की सुस्त बहुत रफ्तार
सरकारें आई. गईं जनता
से करते हुए खूब वायदे
मगर कभी किसी सरकार के
दिखे नहीं सच में कड़े इरादे
जनहित पर हाबी रहा नेताओं
का अपना अपना व्यामोह
जन पीड़ाओं से बिलबिलाते रहे पर
नेताओं में बसी छवि की ऊहापोह
जो आप सब चाहते हैं कि सच में
रोशन रहे जीवन की हर राह
तो जनप्रतिनिधि चुनते वक्त कीजिए
देश.प्रदेश औ क्षेत्र की भी परवाह

